जयपुर

Rajasthan Weather: भट्टी की तरह धधक रहा राजस्थान, 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; हीटवेव का अलर्ट जारी

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 8, 2024, 08:11 PM IST

राजस्थान में गर्मी तांडव मचा रही है। राजस्थान का बाड़मेर जिला बुधवार को सबसे गर्म रहा। बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां बुधवार को सीमावर्ती बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन राज्य के अनेक इलाकों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी दी है।

देखें कहां कितना रहा तापमान?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को दिन में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 45.5 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर व गंगानगर में 45.2 डिग्री, जोधपुर में 45.0 डिग्री, कोटा व बीकानेर में 44.6 डिग्री, वनस्थली में 44.1 डिग्री, संगरिया में 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्कूलों में छुट्टी

मौसम केंद्र ने बताया कि इस दौरान माउंट आबू का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम है। राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबरदस्त गर्मी को देखते हुए भरतपुर के जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 9 से 11 मई तक का अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि 10 मई को परशुराम जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश है।

लू का दौर रहेगा जारी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में जोरदार गर्मी और लू का दौर अभी कुछ दिन जारी रहेगा तथा अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अनुसार कल यानी नौ मई को जोधपुर, बीकानेर संभाग मैं कहीं-कहीं तीव्र गर्म हवाएं यानी 'लू' चलने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी लू चलने की संभावना है। 10 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में लू (हीटवेव) जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश के संकेत

वहीं, 10-11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 व 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहने व कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। केंद्र ने बताया कि आंधी बारिश के प्रभाव से 11 मई से राजस्थान में लोगों को लू से कुछ राहत मिल सकती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल