Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। साथ ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते यहां का मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही राजधानी में तापमान में भी गिरावट आई है। सात दिनों के बाद यहां का पारा 30 डिग्री के नीचे पहुंचा है। रविवार को हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते यहां के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम का ऐसा उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भी देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंत में भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना दिख रही है। आइए जानते हैं कि आज होली के दिन यहां पर कैसा मौसम रहने वाला है।
होली पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन इतनी कम बूंदाबांदी होने के कारण मौसम विभाग के उपकरण में इसे दर्ज नहीं किया जा सका है। हालांकि इसने मौसम को खुशनुमा बना दिया। रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज होली के दिन यहां बारिश होने की संभावना नहीं है, हालांकि आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। होली के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में भी आज हल्के बादल छाए रहेंगे। होली के दिन यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 26 मार्च को भी आसमान साफ नहीं रहेगा। कल यहां पर घने बादल छाए हुए दिख सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं 27 मार्च के दिन भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद 28 मार्च को फिर से आसमान में घने बादल छाए हुए नजर आ सकते हैं। 29 मार्च को भी यहां हल्के बादल छाए रहने वाले हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च खत्म होने से पहले यहां पर एक बार फिर से मेघ बरसेंगे। 30 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। जिसका प्रभाव तापमान पर भी देखने को मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
