दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में 10 दिन सताएगी चिपचिपाती गर्मी, मूसलाधार बारिश के आसार नहीं; नहीं मिलेगी उमस से राहत

Delhi-NCR 10 Days Weather: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 10 दिन बारिश के लिहाज से रूखे रहने वाले हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अंदेशा तो जताया है, लेकिन तेज बारिश होगी, इसकी गुंजाइश कम है। ऐसी स्थिति में सूरज की मौजूदगी रहने से चिपचिपाती गर्मी व्याकुल कर सकती है। आइये जानते हैं अगले 10 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

Image

दिल्ली 10 दिन का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर में मौसम की बेरुखी से उमस भरी गर्मी
  • 12-16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
  • IMD के मुताबिक 10 दिन हल्की बारिश के आसार
  • बारिश के बाद तेज धूप और उमस से हाल-बेहाल
  • चिपचिपाती गर्मी में कूलर-पंखों ने काम करना किया बंद

Delhi-NCR 10 Days Weather: मॉनसून (Monsoon) की एंट्री के बाद राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में हीटवेव (Heatwave) और सूरज के तेवर नरम पड़े थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण राजधानी पानी-पानी हो गई थी। लेकिन, तीन से चार दिन अच्छी बारिश के बाद बादलों ने सूरज के साथ लुकाछिपी का खेल खेलना शुरू कर दिया, जिससे भीषण उमस का दौर शुरू हुआ और लोग चिपचिपाती गर्मी से बेहाल होने लगे। हालांकि, तापमान जहां 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास था वो तो गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, लेकिन पूर्वी हवा (East Wind) के दबाव में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। गुरुवार को हालात ये थे कि जमीन से गर्म हवा निकल रही थी और वातावरण में हवा एकदम ठप नजर आई। पूरे दिन उमस से बेहाल लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। अब मौसम विभाग (IMD) ने अगले 10 दिन तेज बारिश के अंदेशे से इनकार किया है। हालांकि, आज यानी 12 जुलाई और 16 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी है। तो चलिए जानते हैं कि राजधानी में अगले 10 दिन मौसम किस ओर करवट लेने वाला है?

मौसम की तल्खी

एनसीआर में पिछले एक दो दिनों से उमस वाली गर्मी ने बेचैन कर रखा है। मौसम की तल्खी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कूलर और पंखों की हवा काम नहीं कर रही है। हवा के ठहर जाने से समस्या बदतर होती जा रही है। लोग अगर, कूलर पंखे के सामने से हट जाएं तो पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश का अलर्ट जारी है।

तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर

आईएमडी ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम दर्जे वाली बारिश का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। ह्यमीडिटी 56 से 91 प्रतिशत के बीच रही। जबकि, न्यूनतन तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल मिलाकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। इधर, नोएडा-गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आसमान में बादल छाए हैं, लेकिन बारिश का लोग इंतजार कर रहे हैं। यहां उमस वाली गर्मी जान ले रही है।

14 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

आईएमडी ने बारिश को लेकर जो अपडेट दिया है, वह परेशान करने वाला है। IMD के मुताबिक, 14 दिन बारिश के बहुत अधिक आसार नहीं हैं। लेकिन, 12 और 16 जुलाई को तेज बारिश का अंदेशा है। मौसम की जानकारी देने वाली एक वेबसाइट 'द वेदर चैनल' के मुताबिक, अगले 10 दिन 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान की हवा की दिशा में रोजाना बदलाव देखने को मिलता रहेगा।

दिनअधिकतम/ न्यूनतम तापमान हवा की दिशा/गतिमौसम का हाल
12 जुलाई 36/27 डिग्री सेल्सियस उत्तर-पूर्व 13 किमी/घंटाआंशिक रूप से बादल
13 जुलाई 34/29 डिग्री सेल्सियसउत्तरी हवा 11 किमी/घंटाबौछारें पड़ने की आशंका
14 जुलाई 36 /29 डिग्री सेल्सियसउत्तर-पूर्व 10 किमी/घंटाआंशिक रूप से बादल
15 जुलाई35/29 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 12 किमी/घंटाआंशिक रूप से बादल
16 जुलाई 36/29 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 13 किमी/घंटाआंशिक रूप से बादल (बारिश)
17 जुलाई 36/29 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 11 किमी/घंटाआंशिक रूप से बादल
18 जुलाई37/29 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 12 किमी/घंटादोपहर में बौछारें बारिश
19 जुलाई36/29 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 12 किमी/घंटादोपहर में बौछारें बारिश
20 जुलाई36/30 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 10 किमी/घंटादोपहर में बौछारें बारिश
21 जुलाई36/29 डिग्री सेल्सियसपूर्व-दक्षिणी 12 किमी/घंटादोपहर में बौछारें बारिश

10 दिन बादलों की रहेगी आवाजाही

यानी अगले 10 दिन बादलों की आवाजाही और सूरज की मौजदूगी रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, ज्यादातर दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 16 जुलाई से आगे पांच दिन एक दिशा में हवा चलने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में उमस से कितनी राहत मिलेगी यह देखने वाली बात होगी।

प्रदूषण भी बढ़ रहा

अगर, बात प्रदूषण की करें तो इसमें भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदूषण सामान्य स्तर से तक पहुंच गया है। आज भी प्रदूषण सामान्य स्तर पर रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राजधानी में एक्यूआई 114 पर पहुंच गया है। फरीदाबाद में बुधवार को 174, ग्रेटर नोएडा में 186, नोएडा में 117, गाजियाबाद में 162 और गुरुग्राम में 139 दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article