दिल्ली

Delhi NCR Weather: दिल्ली में चुभती-जलती गर्मी से लोग परेशान, 7 मई को रहा सबसे गर्म दिन, जानें आज के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। राजधानी में तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है। मंगलवार 7 मई को सीजन का गर्म दिन भी रहा है। दिल्ली में अगले 6-7 दिनों में तापमान 40 डिग्री से कम होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि इसकी वजह से नमी भरी तेज गर्मी लोगों को सताएगी। 7 मई का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के साथ ही सबसे प्रदूषित दिन भी रहा। यहां की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। 82 दिन बाद राजधानी का एक्यूआई 300 पार पहुंच गया।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके अलावा आज सुबह ठंडी हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कल भी यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं 10 और 11 मई को आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

इन इलाकों 43 पार रहा तापमान

मंगलवार को सुबह के समय हवाओं में हल्की ठंडक का एहसास घुला रहा। लेकिन धूप बढ़ने के साथ-साथ हवाएं गर्म होती गईं। दोपहर में तेज धूप के चलते लोगों का बाहर रहना भी मुश्किल होने लगा। दिल्ली में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इस दिन सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा है। वहीं तीन इलाकों में तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया है। मंगलवार को दिल्ली में सबसे गर्म क्षेत्रों में नजफगढ़ का तापमान 43.9 डिग्री, जाफरपुर का 43.1 डिग्री और नरेला का 43.1 डिग्री दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article