दिल्ली

Delhi में एक कॉल पर करें वन्य संपत्तियों के नुकसान की शिकायत, ग्रीन हेल्पलाइन नंबर जारी, होगी तुरंत कार्रवाई

दिल्ली के वन विभाग ने टोल फ्री नंबर के बंद होने के बाद वैकल्पिक ग्रीन लाइन नंबर को जारी किया है। इस पर कॉल करके वन्य संपत्तियों के नुकसान की शिकायत की जा सकती है और इस पर तुरंत कार्रवाई भी होगी। इसके लिए 9 वन रक्षकों की तैनाती हुई है।

Image

वन्य संपत्तियों के नुकसान की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

Delhi News: दिल्ली में वन्य संपत्तियों के नुकसान की शिकायत अब सिर्फ एक कॉल से की जा सकेगी। साथ ही शिकायत पर तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी। दिल्ली के वन एवं वन्य जीव विभाग ने अपना वैकल्पिक ग्रीन लाइन नंबर जारी किया है। इसके लिए ही वन विभाग के मुख्यालय में नौ वन रक्षकों की तैनाती भी की गई है। ये वन रक्षक वन व वन्य जीव विभाग से जुड़ी शिकायतें दर्ज करेंगे। जिसके बाद उनका निवारण भी करेंगे। वन रक्षक 24 घंटे विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे।

हेल्पलाइन नंबर

वन विभाग की ओर से जारी की गई हेल्प लाइन नंबर 011-23378513 है। जिस पर कॉल करके आप विभाग से जुड़ी सूचनाएं दे सकेंगे।

कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत

दिल्ली में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की शिकायत करनी हो, या फिर किसी जंगली जानवर के शहर के अंदर घुसने की जानकारी देनी हो, ये सभी सूचनाएं देने के लिए अब आपको वन विभाग के कार्यालय नहीं जाना होगा। यह काम अब आप घर बैठे सिर्फ एक फोन कॉल से ही कर सकेंगे। इसके लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 011-23378513 पर कॉल करके विभाग से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पुराना टॉल फ्री नंबर

दिल्ली के वन एवं वन्य जीव विभाग का टॉल फ्री नंबर पहले 1031 था। इस टोल फ्री नंबर के बंद के होने के बाद विभाग की ओर से यह वैकल्पिक नंबर जारी किया गया है। पर्यावरण प्रेमी भवरीन कंधारी के अनुसार उनके द्वारा इस मामले में शिकायत करने के बाद वैकल्पिक नंबर जारी किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article