Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बीते दिनों बूंदाबांदी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सोमवार को यहां ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली। जिससे गर्मी का एहसास फिर से बढ़ने लगा है। हालांकि अभी लू से राहत बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक राजधानी में लू चलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। आज के मौसम की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को यहां पर सापेक्षिक आर्द्रता 27 से 54 फीसदी के बीच रही। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। इसके साथ ही आज 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।
दो दिन बाद 40 डिग्री पहुंचेगा पारा
दिल्ली का पारा जल्द ही 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच जाएगा। आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया है कि दिल्ली में आने वाले सात दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली में आने वाले हफ्ते में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। दरअसल उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। जिसका दिल्ली पर प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
