लखनऊ

UP Weather Forecast: बढ़ते पारे पर लगी लगाम, आज गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज वेस्टर्न यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं, साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Image

यूपी में आज मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। यूपी का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। यूपी में फिर से बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज वेस्टर्न यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसके साथ ही आज 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है। हालंकि आज पूर्वी यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को आजमगढ़, भदोही, वाराणसी जैसे जिलों में हीटवेव चलने के आसार हैं।

इन जिलों में आज होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में शनिवार तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी, लेकिन रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ था, वहीं रविवार को तापमान में गिरावट आई और ज्यादातर जिलों में पारा 40 से नीचे ही दर्ज किया गया। आज भी यूपी में गर्मी से हल्की राहत बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में लू चलने का अलर्ट

यूपी में मंगलवार से फिर से लू चलने के आसार बन रहे हैं। यहां 23 से 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान कई जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले दो दिन कानपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत, रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव और रायबरेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article