दिल्ली

Delhi NCR Weather Forecast: धूप की तपिश ने बढ़ाई गर्मी, मार्च में ही लोगों के छूटे पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप की तपिश लोगों को परेशान कर सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की शरुआत हो गई है। यहां धूप की तपिश धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और मार्च की धूप ने ही लोगों के पशीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली के तापमान में इजाफा हो रहा है। आज भी गर्मी में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है और दिन में तेज धूप से भी लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे कल गर्मी के ज्यादा बढ़ने के आसार नहीं हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां पर आसमान साफ रहने वाला है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने के आसार हैं। कल यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। इस बीच तापमान में भी बहुत बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। अगले 6-7 दिनों तक दिल्ली का तापमान 33-34 डिग्री से ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

एनसीआर में मौसम का हाल

आज नोएडा में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को यहां का तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। गाजियाबाद में भी आज ऐसा ही मौसम रहेगा। यहां पर आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। गुरुग्राम में भी बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article