दिल्ली

Delhi NCR Weather: कूल-कूल बीतेगा मई का पहला हफ्ता, बारिश की दस्तक दिलाएगी गर्मी से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में मई के पहले हफ्ते में भीषण गर्मी से राहत रहेगी और मौसम भी हल्का ठंडा रहने के आसार हैं। यहां 4 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली के मौसम की अपडेट

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू भी लोगों को सता रही है। यहां चिलचिलाती धूप के बीच घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है। दोपहर में बाहर जाते ही लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। आज से मई के महीने की भी शुरू हो गई है। यह महीना अपने साथ गुड न्यूज लेकर आया है। दरअसल मई के पहले हफ्ते में ही बारिश दस्तक देने वाली है। जिससे चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन मई तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में 4 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मई का पहला हफ्ता कूल-कूल रहेगा और भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 3 मई तक दिल्ली का तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आज तेज हवाएं चलेंगी। जिसकी स्पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार 3 मई तक दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। चार मई को यहां छाए बादल और घने हो सकते हैं और रात होते-होते बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 5 और 6 मई को भी मौसम में हल्की ठंड बनी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article