दिल्ली

Rain in Delhi: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में जारी हीटवेव के बीच मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में हीटवेव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश से पहले दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rain in Delhi: दिल्ली एनसीआर में प्रचंड गर्मी से बुधवार शाम को थोड़ी सी राहत मिली। एनसीआर में जारी हीटवेव के बीच मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। हल्की से मध्यम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले आईएमडी ने बारिश होने की संभावना जताई थी। बता दें कि बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चली है।

दिल्ली में बारिश से राहत

बता दें कि दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज हवा चली है। मौसम के इस बदलाव से लोगों के गर्मी से राहत मिली है, क्योंकि दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बुधवार शाम को जहां कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बारिश से तापमान में गिरावट

इधर, बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान में कितनी गिरावट हुई है। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज़ गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

लू से बचने की चेतावनी

वहीं, आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article