दिल्ली

Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने ली करवट, अगले दो घंटों में गर्मी से मिलेगी राहत

Rain Alert: दिल्ली में जारी हीटवेव के बीच आईएमडी ने राहत की खबर दी है। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली एनसीआर सहित कई इलाकों में बारिश होगी। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Delhi Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में जारी भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में हीटवेव ने कहर बरपा रखा है और तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, खरखौदा, झज्जर, सोहाना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) जट्टारी, खैर (यूपी) के अलग-अलग स्थानों बारिश होगी। इसके साथ ही 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में भीषण गर्मी

बता दें कि दिल्ली में गर्मी से कई इलाकों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था| शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है।

दिल्ली में 50 डिग्री के पास पहुंचा पारा

वहीं, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज़ गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

लू से बचने के लिए चेतावनी जारी

बता दें कि बढ़ते तापमान के कारण हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी है।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article