दिल्ली

CNG Price Hike In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में फिर लगा महंगाई का झटका, CNG की कीमत में हुआ इजाफा; जानें कहां-कितनी कीमत

CNG Price Hike In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में एक बार फिर CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नए रेट 14 दिसंबर की सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में 23 नवंबर 2023 को भी CNG की कीमतों में इजाफा किया गया था।

Image

दिल्ली-NCR में CNG की कीमत में हुआ इजाफा

Photo : Times Now Digital

CNG Price Hike In Delhi-NCR: महंगाई की मार झेल रहे दिल्ली वासियों के लिए एक बुरी खबर आई है। राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतों में इजाफा हो गया है। नई कीमतें आज 14 दिसंबर 2023 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। जिसका मतलब है कि अब आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। Delhi-NCR के शहरों में CNG की कीमतों में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 23 नवंबर 2023 को दिल्ली-एनसीआ में CNG की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं।

20 दिनों के अंतराल में लगातार दूसरी बार कीमतें में हुई बढ़ोतरी

कीमतों में बदलाव के बाद अब दिल्ली में आपको प्रति किलो CNG के लिए 76.59 रुपए देने होंगे। इसी तरह नोएडा में सीएनजी की नई कीमत 82.20 रुपये प्रति किलो, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुरुग्राम में CNG का रेट 83.62 रुपये प्रति किलो है। बता दें कि 20 दिनों के अंतराल में लगातार दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं।

नवंबर में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो, ग्रेटर नोएडा में 80.20 रुपये और गाजियाबाद में 80.20 रुपये हो गई थी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने अगस्त में CNG की कीमतें बढ़ाई थीं, जो एक साल में दूसरी बढ़ोतरी थी। वहीं जुलाई में दाम कम किए गए थे। महंगाई से राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था। इसके बाद दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में CNG की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article