दिल्ली

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से सूरत जाने वाले यात्रियों का सफर होगा आसान, इस महीने से होगा शुरू

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे से सूरत जाने वाले हिस्से का काम तेजी से चल रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन के अनुसार, दिल्ली से सूरत जाने वाले हिस्सा का काम जल्द ही पूरा होगा।

Image

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

Delhi-Mumbai Expressway: भारत में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास बड़े स्तर पर किया जा रहा है। नए-नए राजमार्ग और एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है ताकि लोगों के लिए सड़क यातायात सुगम बनाया जा सकें। लोग जाम में न फंसे और समय से अपने गंतव्य पर पहुंचे। दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से जयपुर के बाद अब दिल्ली से सूरत जाना भी लोगों के लिए आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, सूरत की ओर जाने वाले सड़क यात्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।

अब आप सोच रहे होंगे दिल्ली से मुंबई जाने वाले एक्सप्रेसवे पर सूरत कैसे जाया जा सकता है तो बता दें कि दिल्ली से मुंबई जाने वाले देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा जल्द ही तैयार होने वाला है। ये हिस्सा दिल्ली से सूरत कको कनेक्ट करेंगा। इसके माध्यम से दिल्ली से सूरत की यात्रा भी लोगों के लिए सुगम होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन द्वारा दी जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सूरत जाने वाला हिस्सा मार्च से अप्रैल तक में तैयार हो जाएगा।

कब पूरी होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना

जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगी, लेकिन दिल्ली से सूरत की ओर जाने वाला हिस्सा मार्च से अप्रैल के बीच तैयार हो जाएगा और लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने के बाद इसका लाभ कई बड़े शहरों को होगा।

इन राज्यों और शहरों को होगा लाभ

दिल्ली से मुंबई तक बनने वाले भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक किया जा रहा है। ये एक्सप्रेसवे बड़े शहरों को जोड़ने का काम करेगा। इसके माध्यम से कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत को जोड़ा जाएगा।

देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसका कार्य अभी निर्माणाधीन है। बता दें कि इसकी लंबाई 1,386 किलोमीटर तक की है। इस एक्सप्रेसवे का लक्ष्य दिल्ली से मुंबई की दूरी को 12 फीसदी घटाने का है। फिलहाल दिल्ली से मुंबई की दूरी 1,424 किलोमीटर है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के दूरी घटकर 1,242 किलोमीटर हो जाएगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से केवल दिल्ली से मुंबई की दूरी ही नहीं, यहां से वहां जाने के समय में भी कमी आएगी। दिल्ली से मुंबई की दूरी मात्र 12 घंटे में तय की जा सकेगी।

इस एक्सप्रेसवे को डिजाइन और इसका निर्माण कई अन्य परियोजनाओं को लाभ देने के लिए भी किया गया है। जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे को 93 पीएम गति शक्ति आर्थिक नोड्स, 13 बंदरगाह, 8 प्रमुख एयरपोर्ट और 8 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को पूरा करने के अनुसार डिजाइन किया गया है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे आने वाले समय में नवी मुंबई एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट और जेएनपीटी बंदरगाह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ कनेक्शन की सुविधा भी प्रदान करने के लिए सहायक साबित होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article