दिल्ली

टेक ऑफ से चंद सेकंड पहले 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' के विमान में टेक्निकल फॉल्ट, 160 यात्री दिल्ली से जा रहे थे मुंबई

दिल्ली से लगभग 160 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दी।

Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस (फोटो-@ArenaJet)

दिल्ली : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कई अन्य विमानों में टेक्निकल फॉल्ट की खबरें सामने आई हैं। ताजा मामला बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आया। पीटीआई-भाषा के हवाले से एक सूत्र के अनुसार, लगभग 160 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दी। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने सफाई देते हुए बताया कि एयरलाइन की दिल्ली से आने वाली एक उड़ान के चालक दल ने मामूली तकनीकी समस्या के बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ान रद्द करने का फैसला किया।

स्पीड मीटर में गड़बड़ी

एक सूत्र ने बताया कि पायलट ने उड़ान रद्द करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कॉकपिट में गति पैरामीटर प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन में कोई गड़बड़ी थी। लिहाजा, यात्रियों को विमान से उतारकर मुंबई के लिए रवाना हुए एक वैकल्पिक विमान में बिठाया गया। प्रवक्ता ने असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए दोहराया कि सुरक्षा सर्वोपरि है।

एक्स यूजर ने लिखी ये बात

ट्विटर पर @Ashoke_Raj पैसेंजर ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान, जो रात 11:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाला था, उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक रनवे पर रुक गया और वापस बे में लौट आया। विमान में पहले से सवार यात्रियों ने घटना की सूचना दी, लेकिन बताया कि चालक दल ने अचानक वापसी का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article