दिल्ली

Delhi Metro: खुद की लापरवाही से हादसे का शिकार होने से बची महिला, मेट्रो अधिकारियों की सक्रियता से बची जान, की ये अपील

पालम मेट्रो स्टेशन पर एक महिला हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। स्टेशन पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की वजह से महिला को बचा लिया गया। मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों से अपील कर कहा है कि वे दरवाजे बंद होते समय जबरन मेट्रो पर चढ़ने का प्रयास न करें।

Image

दिल्ली मेट्रो के पालम स्टेशन पर हादसा (फोटो साभार - ट्विटर)

Delhi Metro: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन पर एक महिला यात्री खुद की लापरवाही के कारण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना तब हुई जब महिला जबरन मेट्रो में घुसने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, स्टेशन पर चालू सुरक्षा प्रोटोकॉल और अधिकारियों की सक्रियता की वजह से महिला को बचा लिया गया। इस बीच मेट्रो अधिकारियों ने अपील की है यात्री मेट्रो के दरवाजे बंद होते समय जबरन ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर करें।

घटना के संबंध में मेट्रो का बयान सामने आया है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस मामले में सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू थे, जिसके कारण इस महिला यात्री के लिए एक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकी। डीएमआरसी ने बताया, जब महिला ट्रेन में प्रवेश करने के लिए दौड़ती हुई आई तब ट्रेन के दरवाजे पहले से ही बंद होने की प्रक्रिया में थे। यात्री का शॉल दरवाजे में फंस जाने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन रुकी रही। महिला यात्री प्लेटफार्म पर नहीं गिरी और न ही कोई चोट आई। मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला यात्री की साड़ी नहीं फंसी थी और न ही ट्रेन चली। बता दें, इस संबंध में खबर सामने आई थी कि महिला की साड़ी मेट्रो में फंस गई थी। हालांकि, डीएमआरसी ने इसका खंडन किया है।

जांच के बाद आगे बढ़ी मेट्रो

अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री के ट्रेन में सुरक्षा पूर्वक प्रवेश के लिए ट्रेन के दरवाजे खोल दिए गए। इसके बाद भी स्टेशन कंट्रोलर द्वारा सुरक्षित प्रवेश और संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही ट्रेन को आगे जाने की अनुमति मिली। DMRC ने यात्रियों से अनुरोध किया कि जब ट्रेन के दरवाजे बंद हो रहे हों तो ट्रेन में जबरन प्रवेश करने का प्रयास न करें।

इंद्रलोक स्टेशन में हुआ था हादसा

कुछ समय पहले ही दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर एक हादसा हुआ था, जिसमें इंद्रलोक स्टेशन पर एक महिला की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई थी, जिससे महिला दूर तक घिसटती चली गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस घटना को लेकर अभी जांच चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article