दिल्ली

मैजेंटा लाइन के यात्रियों के लिए खुशखबरी, खुलने जा रहा Delhi Metro फेज-4 का इतना हिस्सा; 65 KM रूट पर होंगे इतने स्टेशन

Delhi Metro के फेज-4 के 3 किलोमीटर हिस्से पर अगस्त महीने तक मेट्रो ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। इसके कुल 65 किलोमीटर की लंबाई में 42 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो फेज-4

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए नए रूटों पर तेजी से काम कर रही है। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के खाते में एक और खुशखबरी आने वाली है। जानकारी के मुताबिक, मेट्रो फेज-4 के 3 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य अगस्त महीने तक पूरा कर लिया जाएगा और इस रूट पर अगस्त माह से ही नई मेट्रो ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। इस तीन किलोमीटर खंड के हिस्से में 2 स्टेशन होंगे। फिलहाल, इस रूट पर सिविल वर्क कंप्लीट है। जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (एमओसी) प्राप्त करने के साथ मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर की ओर से सुरक्षा जांच के लिए आवेदन किया जाएगा।

सुरक्षा जांच के बाद खुलेगा मेट्रो रूट

हिंदुस्तान में छपी खबर के हवाले से दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक, मेट्रो फेज के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर की कुल लंबाई 28.9 किलोमीटर है। इसके एक खंड जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन को सबसे पहले खोलने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। उधर, रूट पर सुरक्षा जांच के बाद अनुमति मिलते ही इसे परिचालन के लिए खोल दिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो फेज-4 रूट (Delhi Metro Phase-4 Route)

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो चार के सभी कॉरिडोर का काम तय समय से पूरा किया जाएगा। इस रूट के खुलने से बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को सहूलियत होगी। उधर, जिस फेज-4 के खोलने की तैयारी है वह मार्ग भूमिगत है। हालांकि, जनकपुरी पश्चिम का एरिया एलिवेटेड होगा, जबकि कृष्णा पार्क एक्सटेंशन भूमिगत होगा। मेट्रो मैप में फेज-4 का यह कॉरिडोर मौजूदा मैजेंटा लाइन ( बॉटेनिकल गार्डन से जनकरपुरी पश्चिम) का विस्तार लाइन है। इस रूट पर 22 मेट्रो स्टेशन होंगे। यह इधर, उत्तरी दिल्ली के रोहिणी, प्रशांत विहार, नॉर्थ रोहिणी, कैंपस पीतमपुरा, दीपाली चौक को पुरानी दिल्ली स्थित सदर बाजार, बल्लीमारान, माटिया महल को जोड़ेगा।

2026 तक लक्ष्य निर्धारित

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो फेज-4 में कुल तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। जनकपुरी पश्चिम से आर के आश्रम के अलावा मौजपुर से मजलिस पार्क कॉरिडोर जिसकी लंबाई 12.5 किलोमीटर है। इसका कार्य मार्च 2025 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। एयरोसिटी से तुगलकाबाद के 23.6 किलोमीटर के कॉरिडोर और जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम कॉरिडोर को भी साल 2026 तक पूरा करने का प्लान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'