दिल्ली

Delhi News: मेट्रो से इतने यात्री रोजाना करते हैं यात्रा, अगले 8 सालों को लेकर DMRC का अनोखा दावा

दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों का आंकड़ा अनुमान से 8 फीसदी ज्यादा निकला है। यहां कार्य दिवस के दौरान यात्रियों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। दिल्ली मेट्रो ने दावा किया है कि अगले 8 सालों में सड़कों से 11 लाख वाहन हट जाएंगे।

Image

दिल्ली मेट्रो (फोटो साभार - ट्विटर)

Delhi News: दिल्ली में वर्क डे दौरान मेट्रो से ट्रेवेल करने वालों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। यह संख्या दिल्ली मेट्रो के प्रतिदिन डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर में प्रस्तावित अनुमान से बहुत ज्यादा है। यह आंकड़ा इस अनुमान से आठ फीसदी ज्यादा है। इस बीच डीएमआरसी ने अगले आठ सालों को लेकर एक दावा किया है। जिसके अनुसार अगले आठ सालों में सड़कों से 11 लाख वाहन हट जाएंगे। आने वालो सालों में लोग निजी वाहनों क

30 फीसदी लोग करते हैं मेट्रो से सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल दिल्ली मेट्रो ने कार्य दिवस के दौरान अपने यात्रियों की संख्या का अनुमान 62.18 लाख लगाया था। लेकिन यह आंकड़ा इससे 8 फीसदी अधिक आया है। आंकड़ों के अनुसार मेट्रो में कार्य दिवस के दौरान यात्रियों की संख्या 67.21 लाख से अधिक पहुंच गई है। मेट्रो ने ईपीसीए की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वर्तमान में सावर्जनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों में 30 फीसदी लोग मेट्रो में ट्रेवेल करते हैं, वहीं 19 फीसदी लोग डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करते हैं। इसके अलावा बाकी के लोग ऑटो या कैब से यात्रा करते हैं।

डीएमआरसी का दावा

दिल्ली मेट्रो वर्तमान में गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ को दिल्ली-एनसीआर से जोड़ती है। लगातार हो रहे विस्तार के बाद अभी मेट्रो का नेटवर्क 392 किमी में फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएमआरसी ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अगले 8 सालों को लेकर दावा किया है कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से 2031 तक सड़कों से हटने वाली गाड़ियों की संख्या 10.93 हो जाएगी। डीएमआरसी के अनुसार 2022 में मेट्रो नेटवर्क अंतिम विस्तार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी थी और सड़कों से कुल 5.16 लाख से अधिक वाहन कम हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article