दिल्ली और हरियाणा के बीच और बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए दोनों राज्यों के बीच मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार के तहत एक नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का कार्य शुरू किए जाने की घोषणा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, इस मेट्रो लाइन पर 14 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इससे दिल्ली से गुरुग्राम यात्रा करने वाले लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा और जाम की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
नई मेट्रो लाइन में बनेगा कितने किलोमीटर का वायडक्ट
मिली जानकारी के अनुसार नई मेट्रो लाइन के इस प्रोजेक्ट के तहत 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट बनाया जाएगा। इसमें 14 नए एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस वायडक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण सड़क से ऊपर किया जाएगा, जिससे नीचे चलने वाले ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा।
इस महीने से शुरू होगा नई लाइन का कार्य
बताया जा रहा है कि टेंडर की प्रक्रिया 22 अप्रैल को पूरी होगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य मई में शुरू होने की संभावना है। इस नई मेट्रो लाइन के बनने से गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को आसानी होगी। साथ ही यह हरियाणा के अन्य क्षेत्रों को भी कनेक्टिविटी देगी।
इन स्थानों पर बनेंगे स्टेशन
नई मेट्रो लाइन पर 14 स्टेशनों का विकास सेक्टर 9, सेक्टर 10, सेक्टर 33, सेक्टर 37, सेक्टर 45, सेक्टर 46 (साइबर पार्क), सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार 6, बसई में किया जाएगा। इससे दिल्ली से गुरुग्राम में इन स्थानों पर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जाम की समस्या से बचते हुए यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। मेट्रो सेवा मिलने से उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
