दिल्ली

दिल्ली सरकार का बजट मंगलवार को पेश नहीं होगा, केंद्र ने लगाई रोक, सीएम केजरीवाल का दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 20, 2023, 10:12 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेश होने वाले दिल्ली सरकार के बजट पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे गुंडागर्दी चल रही है।

Image

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Photo : Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कल दिल्ली सरकार का बजट पेश होना था और आज शाम को केंद्र सरकार ने बजट पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाएगा। डॉक्टरों को, टीचरों को वेतन नहीं मिल पाएगा। सीधे-सीधे गुंडागर्दी चल रही है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

Arvind kejriwal1.

दिल्ली बजट पर बड़ी खबर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा।

उन्होंने केंद्र पर सीधे-सीधे गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक सरकार के बजट पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार के बजट पर रोक लगा दी है और इसे मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article