दिल्ली

ड्रग्स की अवैध बिक्री रोकने के लिए दिल्ली सरकार सख्त, मेडिकल दुकानों पर CCTV अनिवार्य

ड्यूल यूज़ दवाओं की बिना पर्चे के बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी की सभी फार्मेसियों को आदेश दिया है कि वे जुलाई महीने के अंत तक अपने दुकानों में CCTV कैमरे लगाना सुनिश्चित करें।

Image

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: कैमरे से होगी दवाओं की निगरानी (फोटो -canva)

नई दिल्ली: ड्यूल यूज़ दवाओं की बिना पर्चे के बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी की सभी फार्मेसियों को आदेश दिया है कि वे जुलाई महीने के अंत तक अपने दुकानों में CCTV कैमरे लगाना सुनिश्चित करें।

ड्यूल यूज़ दवाएं वे होती हैं जिनका उपयोग इलाज के साथ-साथ गैर-चिकित्सकीय उद्देश्यों में भी किया जा सकता है। इन दवाओं का गलत उपयोग और अवैध बिक्री एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। खासकर Schedule H, H1 और X की दवाएं, जिन्हें बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचना कानूनन गलत है।

निगरानी कैमरे लगेंगे

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 18 जुलाई को हुई नारकोटिक्स नियंत्रण बैठक (NCORD) में यह मुद्दा उठाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए सभी मेडिकल दुकानों पर निगरानी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

कैमरे लगाने की समयसीमा 31 जुलाई

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऑल केमिस्ट एसोसिएशन दिल्ली और रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन केमिस्ट अलायंस को नोटिस भेजा है, जिसमें कैमरे लगाने की समयसीमा 31 जुलाई तय की गई है। सरकार का मानना है कि कैमरे लगने से मेडिकल स्टोर पर दवाओं की बिक्री की निगरानी आसान होगी और बिना पर्चे के नशीली या ड्यूल यूज़ दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाई जा सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article