दिल्ली

दिल्ली को मिलेगी 150 नई देवी बस, यहां बनेगा ढेरों सुविधाओं के लैस बस टर्मिनल, आरामदायक होगा सफर

दिल्ली सरकार ने परिवहन सेवाओं को सुधारने के लिए और बेहतर बनाने के लिए इस महीने, दिल्ली को 150 नई 'देवी' बसें मिलने जा रही हैं, और नरेला के सेक्टर-9 में एक अत्याधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण जारी है। इस हाईटेक टर्मिनल में बस-बे, पार्किंग, कैंटीन, शौचालय और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Image

दिल्ली को मिलेगी 150 नई देवी बस

राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को यात्रा करने में किसी बात की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने शहर में देवी बसों की सेवा शुरू की थी। बता दें कि देवी बसों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच दिल्ली सरकार ने परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस महीने में दिल्ली को 150 नई देवी बसें मिलने जा रही हैं, जो कि राजधानी के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प प्रदान करेंगी। साथ ही नरेला में एक अत्याधुनिक बस टर्मिनल का भी निर्माण किया जाएगा।

नरेला में होगा बस टर्मिनल का निर्माण

नरेला के सेक्टर-9 में एक अत्याधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण भी तेजी से पूरा हो रहा है, जो 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। यह नया हाईटेक बस टर्मिनल जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। नरेला बस टर्मिनल में बस संचालन के लिए तीन समर्पित बस-बे और 34 मीटर तथा 40 मीटर के दो आधुनिक शेड का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, बसों के लिए पार्किंग, कैंटीन, स्वच्छ शौचालय ब्लॉक, और सुरक्षित पेयजल के लिए आरओ सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजधानी के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चल रही डीटीसी की नौ मीटर लंबी देवी बस सेवा को दिल्लीवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह कदम दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को और अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article