दिल्ली

दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर को उड़ाया, डिलीवरी बॉय की मौत

क्षिण-पश्चिमी दिल्ली में नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की मौत हो गई।

Image

(फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली : नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की मौत हो गई। वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को सुबह करीब साढ़े छह बजे दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी) अमित गोयल ने बताया कि मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां अस्थायी पंजीकरण संख्या वाला एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त पाया गया, लेकिन मौके पर कोई घायल नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस को एम्स ट्रॉमा सेंटर से राजकुमार नामक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली, जिसे मृत अवस्था में लाया गया था। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान एक इलेक्ट्रिक कार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पूछताछ की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलेक्ट्रिक कार ने मारी टक्कर

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 40 वर्षीय राजकुमार, जो मुनिरका के निवासी और डिलीवरी ब्वॉय थे, की मौत हो गई। राजकुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर जा रहे थे, तभी एक इलेक्ट्रिक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद, आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article