दिल्ली

Delhi News: साइबर ठगों के बुलंद होते हौसले, बुजुर्ग को उसके रिश्तेदार के अपहरण का डर दिखाकर ठगे 50 हजार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 03:15 PM IST

दिल्ली में एक बुजुर्ग से साइबर ठगों के गिरोह ने 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बुजुर्ग को उसके रिश्तेदार के अपहरण का डर दिखाकर उससे पैसे ट्रांसफर करवाए। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है और मामले की जांच चल रही है।

Image

बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: साइबर ठगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इन अपराधियों ने दिल्ली में एक 62 साल के बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया गया।साइबर ठगो के एक गिरोह ने बुजुर्ग को उसके एक रिश्तेदार के अपहरण का डर दिखाया और उससे 50,000 रुपये कथित तौर पर ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति का नाम लक्ष्मी चंद चावला है। जिससे आरोपियों ने कहा कि उसके एक रिश्तेदार का उन लोगों ने अपहरण कर लिया गया है और अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे उसे नुकसान पहुंचाएंगे।

आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए किया फोन

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि हमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार निवासी लक्ष्मी चंद चावला से 24 अक्टूबर को शिकायत मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने व्हाट्सएप पर एक कॉल आया था। आरोपी ने उन्हें यह डर दिखाया कि उनके रिश्ते के भाई के 25 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया गया है और अगर उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो वे उसे नुकसान पहुंचाएंगे। पुलिस ने आगे कहा कि कॉल के दौरान शिकायतकर्ता को पीछे से एक आदमी के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसे एक अलग नंबर दिया जिस पर भुगतान करने को कहा गया। पुलिस उपायुक्त ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़ित डर गया और उसने 50,000 रुपये आरोपियों को भेज दिए। पुलिस ने कहा कि बाद में उन्होंने अपने रिश्ते के भाई से बात की तो उन्हें पता चला कि उनका बेटा अपने घर पर सुरक्षित है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article