दिल्ली

Delhi News: ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों की आज हड़ताल, सपोर्ट में आई राजनीतिक पार्टियां

Delhi News: राजधानी दिल्ली में आज ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सफाईकर्मी सिविक सेंटर के 5 नंबर गेट पर बिना कपड़ों धरना प्रदर्शन करेंगे। उनके इस प्रदर्शन को कांग्रेस और भाजपा का भी समर्थन मिला है।

Image

ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों ने आज यानी बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बुधवार को कोई भी सफाई कर्मचारी झाड़ू नहीं उठाएगा। लंबे समय से बातचीत के बहाने से बहलाए जा रहे ये सफाईकर्मी अब अपनी मांग को लेकर हड़ताल करने को तैयार है। दिल्ली में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की मांग नियमित नौकरी की है। उनके इस प्रदर्शन में अब राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी शामिल है। बता दें कि इस हड़ताल को न केवल भाजपा का सपोर्ट है बल्कि इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी भी अपना समर्थन दे रही है।

जहां देश की दो सबसे बड़ी पार्टी इन कर्मचारियों को अपना समर्थन दे रही है वहीं मेयर डॉ शैली ओबरॉय इसे हड़ताल को बातचीत कर खत्म करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के 5 नंबर गेट पर बैठने वाले हैं। बता दें कि वह धरना प्रदर्शन बिना कपड़ों के बैठकर करने की तैयारी कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की मांग है उन्हें नियमित नौकरी प्रदान की जाए। उनका कहना है कि उनसे 20 वर्षों से ठेके पर काम करवाया जा रहा है लेकिन पक्का नहीं किया जा रहा है। इस मामले पर बात करने पर उन्हें पक्का करने का केवल आश्वासन भर दिया जाता रहा है।

हजारों कर्मचारी रहेंगे हड़ताल में शामिल

सिविक सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए 12 जोन से हजारों की तादाद में सफाई कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। उसके अनुसार दिल्ली की सफाई व्यवस्था का बिगड़ना निश्चित है। ऐसे में दिल्ली वालों को बड़ी आफत झेलनी पड़ सकती है। दिल्ली की सड़कें, मार्केट, गलियां, चौक-चौराहे पर कूड़े का ढेर लगना तय है। जहां एक तरफ कर्मचारी अपनी पक्की नौकरी के लिए परेशान है वहीं दिल्ली के लोग सड़क, गलियों और नालियों में पड़े कूड़े से त्रस्त है।

राजनीतिक पार्टियों को मिला सपोर्ट

ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को भाजपा सहित कांग्रेस पार्टी का सपोर्ट भी प्राप्त हो गया है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के निर्देशों के आधार पर दिल्ली कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर इसलिए जा रहे हैं क्योंकि उनका शोषण हो रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक जय किशन ने कहा कि यदि दिल्ली की आप सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं करती है तो 27 फरवरी को एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 240 दिन की निश्चित समय सीमा पूरी करने के बाद उन्हें स्थाई करने का प्रावधान बनाया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article