दिल्ली

Delhi Budget: दिल्ली सीएम ने साधा पिछली सरकार पर निशाना, विधानसभा में बजट पेशी के दौरान बोलीं रेखा गुप्ता

Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश हो रहा है। सीएम रेखा गुप्ता बजट पेश करने के दौरान पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर जम कर बरसीं।

Image

सीएम ने पिछली सरकार को कोसा

Photo : ANI

Delhi Budget 2025: कल यानी सोमवार, 24 तारीख से शुरू हुए बजट सत्र में आज बजट पेश हो रहा है। इस दौरान बजट पेश करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पिछली सरकार, यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पर खूब बरसीं। तमाम मुद्दों पर बोलते हुए दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा, कि आप और हम में बहुत फर्क है। आप केवल वादा करते थे और हम वादा निभाते हैं। आप पीएम और एलजी को गालियां देते थे, हम मिलकर काम करेंगे। हम अपना दिमाग दिल्ली की समस्याओं के निराकरण में लगाएंगे। आप ने अपना शीश महल बनवाया, हम गरीबों के घर बनाएंगे। आपने खुद के लिए लाखों रुपए का टॉयलेट बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे।

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने ये भी कहा, कि केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। वे चाहते थे कि योजना में उनका भी नाम चलाया जाए, ताकि उनका प्रचार हो। उनके जिद की वजह से दिल्ली वासियों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला।

उद्योगों पर बात करते हुए सीएम ने बोला कि जहां उद्योग फलते फूलते हैं, वहां निवेश आता है। इंडस्ट्रियल इलाकों के हालात खराब हैं, इसलिए व्यापारियों को अन्य राज्यों की तरफ जाना पड़ता था। अब हम उन इलाकों के हालात सुधारेंगे, जिससे दिल्ली उद्योग धंधों को फायदा होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article