Okhla Landfill Site: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अपनी टीम के साथ ओखला लैंडफिल साइट पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे कार्यों का जायजा लिया और दावा किया कि ओखला कूड़े का पहाड़ मई 2024 तक खत्म हो जाएगा।
क्या कहा केजरीवाल ने
केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि दिल्ली को अगले साल दिसंबर तक कूड़े के पहाड़ों से मुक्त कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा- "आज ओखला कूड़े के पहाड़ का दौरा किया। इसे मई 2024 तक साफ़ करने का टार्गेट है। लेकिन हम कोशिश करेंगे इसे इस साल दिसंबर तक साफ़ कर दें।"
कितना बचा है कूड़ा
आगे सीएम ने कहा कि लगभग 26 साल पहले यह कूड़े का पहाड़ बनना शुरू हुआ था। तब से इस पर लगातार कूड़ा डलते रहा है। आज की तारीख में यहां 40 लाख मैट्रिक टन कूड़ा बचा हुआ है। जिसे हटाने का काम जारी है। 2019 से यहां से कूड़ा उठना चालू हुआ था। अभी तक यहां से 20-25 लाख मैट्रिक टन कूड़ा निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने का टारगेट मई 2024 है, लेकिन अधिकारी से लेकर कर कर्मचारी तक इसे खत्म करने में लगे हैं। उनका टारगेट है कि मई के बजाय दिसंबर तक इसे खत्म कर दिया जाए।
भलस्वा-गाजीपुर का हाल
सीएम केजरीवाल ने कहा कि भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भी काम चल रहा है। दो तीन दिनों में वहां का भी वो दौरा करेंगे। जिसके बाद वहां का भी जायजा लेंगे। ये पहाड़ भी जल्द ही खत्म कर लिए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
