Delhi News: नई दिल्ली से रिंग रोड जाने के लिए और वाहनों का दबाव कम करने के लिए जल्द ही भैरों मार्ग वाले अंडरपास का खोला जाना है। ये अंडरपास भैरों मार्ग से रिंग रोड की ओर जाता है, जिसके निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल अब तक एक हिस्से की सड़क बन चुकी है जबकि दूसरे साइड की सड़क पर काम अब तक चल रहा है। इस अंडरपास के खुलने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब नई दिल्ली से रिंग रोड जाने का रास्ता काफी सुगम हो जाएगा।
इन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा
भैरों मार्ग अंडरपास के तैयार हो जाने के बाद कई लोगों सरकार के इस प्रोजेक्ट का फायदा मिलेगा। पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ आने-जाने वाले लोग इस मार्ग से सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे। वहीं, प्रगति मैदान टनल के अंदर की ओर जो वाहन जाकर जाम में फंसते थे वो भी कम हो जाएगा जिससे वाहनों को दबाव कम होगा। बता दें कि, फिलहाल इंडिया गेट से रिंग रोड जाने के लिए सिर्फ एक ही मार्ग है और वो है प्रगति मैदान टनल। हालांकि अगर किसी को आईटीओ की ओर जाना है तो उसे लंबा चलना पड़ता है।
ये रूट भी समझ लें
अगर किसी को भैरों मार्ग से रिंग रोड जाना है तो सबसे पहले तो इंद्रप्रस्थ डिपो कह ओर जाए। वहीं से यूटर्न लेकर रिंग रोड पर आश्रम और अक्षरधाम की तरफ जाया जाता है। अंडरपास बनने के बाद ये सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
निर्माण का समय बढ़ा
गौरतलब है कि, भैरोंसिंह अंडरपास प्रगति मैदान टनल के साथ अप्रूव हुए छह अंडरपास प्रोजेक्ट्स का ही एक भाग है। पिछले वर्ष जून में प्रणानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा रोड पर कई अंडरपास का लोकार्पण किया था, लेकिन काम न पूरा होने के कारण इसका लोकार्पण नहीं हो सका। पहले इस अंडरपास की समय सीमा अगस्त 200 थी, लेकिन समय के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट का काम भी पिछड़ गया। हालांकि दिल्ली की लोक निर्माण मंत्री ने इस निर्माण का अवलोकन कर नई समय सीमा तय की थी, लेकिन उसके बावजूद काम पूर्ण नहीं हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
