शहर

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

गुजरात के नर्मदा जिले के कंजाल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से प्रसूता महिला को अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद 20-25 ग्रामीणों ने महिला को झोली में उठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल पहुंचाया और तेज बहाव वाली टुकनेर नदी पार कराई।

Image

प्रसूता के लिए ग्रामीणों ने लगा दी जान की बाजी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gujarat News: गुजरात के नर्मदा जिले में भारी बारिश के दौरान ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर गंभीर समस्या बनकर सामने आई है। देडियापाड़ा तहसील के कंजाल गांव में सड़क संपर्क का अभाव एक प्रसूता महिला के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के चलते एंबुलेंस वहां तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने एकजुट होकर महिला को झोली में बैठाया और पैदल अस्पताल तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया।

महिला को नदी के दूसरी ओर पहुंचाया

जानकारी के मुताबिक, महिला की हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई थी। एंबुलेंस गांव के नजदीक उस स्थान तक तो पहुंच गई, जहां तक सड़क उपलब्ध थी, लेकिन इसके बाद आगे जाने के लिए सही रास्ता नहीं था। मजबूरी में ग्रामीणों को महिला को खुद सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना पड़ा। करीब 20 से 25 ग्रामीणों ने मिलकर महिला को झोली में बैठाया और लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। इस दौरान उन्हें टुकनेर नदी भी पार करनी पड़ी। बताया गया कि नदी का एक हिस्सा करीब 300 मीटर चौड़ा है। भारी बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज था, जिससे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं छोड़ी और सावधानीपूर्वक महिला को नदी के दूसरी ओर पहुंचाया।

लंबे समय से बनी हुई है परेशानी

इस दौरान कुछ ग्रामीण झोली को उठाकर आगे बढ़ते रहे, जबकि अन्य लोगों ने नदी पार कराने और रास्ते में महिला को संभालने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद प्रसूता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और नियमित परिवहन व्यवस्था की कमी लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। खासकर मानसून के दौरान रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस घटना ने एक बार फिर दूरदराज के गांवों तक बेहतर सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1