दिल्ली

Sukesh Chandrasekhar : ठग सुकेश का दावा-शराब घोटाले में अगली गिरफ्तारी केजरीवाल की, वही वजीर हैं

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 01:45 PM IST

Sukesh Chandrasekhar : कोर्ट में मीडिया से बातचीत में सुकेश ने कहा, 'केजरीवाल वजीर हैं। मैं सभी को बेनकाब करूंगा। शराब घोटाले में अभी और गिरफ्तारी होगी। केजरीवाल अपना काम बहुत अच्छी तरह कर रहे हैं। मेरा आबकारी नीति से कोई लेना-देना नहीं है।'

Sukesh Chandrasekhar : 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले में तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है। पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार को पेशी के दौरान सुकेश ने दावा किया कि दिल्ली के शराब घोटाले के वजीर कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। गिरफ्तारी की अगली बार उनकी है और वह जेल में होंगे। सुकेश ने कहा कि वह साल 2015 से इसमें संलिप्त है और वह सभी के चेहरे को बेनकाब करेगा।

शराब घोटाले के वजीर हैं केजरीवाल-सुकेश

कोर्ट में मीडिया से बातचीत में सुकेश ने कहा, 'केजरीवाल वजीर हैं। मैं सभी को बेनकाब करूंगा। शराब घोटाले में अभी और गिरफ्तारी होगी। केजरीवाल अपना काम बहुत अच्छी तरह कर रहे हैं। मेरा आबकारी नीति से कोई लेना-देना नहीं है।' शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर सुकेश ने कहा कि 'सच्चाई की विजय होगी और अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी।'

'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाना समर्पित किया था'

बता दें कि सुकेश आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमलावर है। गत पांच मार्च को भी सुकेश ने दावा किया कि छह साल पहले उसके जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उनके सहयोगी सत्येंद्र जैन ने भेंट के तौर पर 'ये दोस्ती (हम नहीं तोड़ेंगे)' गाना उसे समर्पित किया था। अपने वकील अनंत मलिक के जरिए उसने पांच पेज का खत लिखा। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि दोनों शख्स ने 25 मार्च 2017 को मध्य पूर्व और दक्षिण भारत से फंड का इंतजाम करने का दबाव बनाया। उसका कहना है कि हालांकि उस दिन के बाद से इन लोगों से उसकी दोस्ती नहीं थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article