दिल्ली

Cheapest Furniture Market: फर्नीचर खरीदने के लिए दिल्ली की ये मार्केट है सबसे बेस्ट, सस्ते में मिलता है सारा सामान

Delhi Cheapest Furniture Market: दिल्ली में फर्नीचर के लिए वैसे तो कई मार्केट है, लेकिन इसमें कुछ मार्केट ऐसी है जहां से आप सबसे सस्ता और अच्छी गुणवत्ता वाल फर्नीचर ले सकते हैं।

Image

ये हैं दिल्ली की सस्ती फर्नीचर मार्केट

Photo : iStock

Delhi Cheapest Furniture Market: दिल्ली खरीदारी करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खरीदारी चाहे कपड़ों की हो या फिर घर की आपको यहां की मार्केट में सबकुछ मिल जाएगा। अगर आप भी दिल्ली में रहने आ रहे हैं या फिर यहां पहले से रहते आ रहे हैं तो अपने घर को सजाने और उसे खूबसूरत बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो नए फर्नीचर से अच्छा क्या ही हो सकता है? दिल्ली में कई फर्नीचर मार्केट हैं, जिनमें से कुछ महंगी तो कुछ सस्ती सामानों के विख्यात हैं। यहां हम आपको दिल्ली की सस्ती फर्नीचर मार्केट के बारे में बताएंगे। देखें लिस्ट..

पंचकुइयां रोड

पंचकुइयां रोड मार्केट दिल्ली की सबसे फेमस फर्नीचर मार्केट में से एक है। यहां दिल्ली और एनसीआर के कोने-कोने से लोग आते हैं। यहां आपको एकदम वैसा सामान मिलेगा, जिसकी आपको चाह है। यहां आपको सांगवान की लड़की से लेकर इंजीनियरिंग वूड से बना हुआ सामान मिल जाएगा, वो भी कम रेट पर। इस मार्केट में आपको सिटिंग जूतों वाला रैक, कोट हैंगर, सीढ़ियां, फूल, सोफा, बेड, किचन कैबिनेट, रैक, सजावट का सामान आदि सब मिलेगा। यहां जाने के लिए आपको आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर उतना होगा और ई रिक्शा लेना होगा।

जेल रोड बाजार

तिलक नगर की फर्नीचर मार्केट के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है लेकिन बता दें कि ये मार्केट सस्ते फर्नीचर के लिए जानी जाती है। यहां आप कम बजट में भी बेहतरीन सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको पर्दे, गद्दे आदि भी मिल जाएंगे। ये मार्केट हरी नगर में स्थित है।

अमर कॉलोनी

अमर कॉलोनी में स्थित फर्नीचर मार्केट दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित है। यहां आपको विंटेज फर्नीचर मिल जाएगा। घर की सजावट के लिए इस तरह का फर्नीचर बहुत अधिक पसंद किया जाता है। इस फर्नीचर मार्केट में आपको अच्छा सामान कम रेट पर मिल जाएगा। दिल्ली की सस्ती फर्नीचर मार्केट में से एक है ये मार्केट।

शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट

दिल्ली के शास्त्री पार्क की फर्नीचर मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक सामान मिलेगा। यहां बेड, सोफा, टेबल, डाइनिंग टेबल, कुर्सी, कॉफी टेबल के साथ सजावट का कई सामान मिल जाएगा। ये सभी कम दरों पर ले सकते हैं, इसके अलावा यहां बार्गेनिंग भी की जा सकती है।

मुनिरका फर्नीचर मार्केट

दिल्ली के मुनिरका में स्थित फर्नीचर मार्केट पर आप साधारण फर्नीचर कम दामों पर मिल जाएंगे। ये मार्केट ग्रेजुएशन या पढ़ने दिल्ली आए लोगों के लिए सबसे अच्छी मार्केट मानी जाती है। यहां से आप सस्ता फर्नीचर खरीद सकते हैं। अच्छे सोफा से लेकर डेस्क और कैबिनेट तक आपको यहां सबकुछ मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!