दिल्ली

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली की हवा में सुधार, GRAP-3 हटाया गया, बीएस III डीजल वाहनों से हटा प्रतिबंध

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रैप का तीसरा चरण भी अब हटा दिया गया है। अब बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है।

Image

दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-3 रद्द

Photo : BCCL

दिल्ली: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार को देखते हुए नए साल के पहले दिन जीआरएपी (GRAP) के तीसरे स्टेज को CAQM ने तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके हटते ही राजधानी में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार के चलाने पर लगी रोक भी हट जाएगी। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन के कार्य जारी रखे जा सकते हैं। हालांकि, हालांकि, GRAP के चरण- I और चरण-II के तहत कार्रवाइयां लागू रहेंगी और क्रियान्वित की जाएंगी।

डीजल वाहनों से प्रतिबंध हटा

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के ग्रैप-3 के प्रतिबंध हटाने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। अब ऐसे में डीजल वाहन राजधानी के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

सीएक्यूएम ने कहा कि पुराने आदेश को वापस लेते हुए ग्रैप के तीसरे चरण को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। हालांकि स्टेज-1 और स्टेज-2 जारी रहेगा। साथ ही एनसीआर में सभी संबंधित एजेंसियों को यह निगरानी करनी होगी कि तीसरे चरण के तहत एक्शन लागू हैं या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article