दिल्ली

Delhi News: मुखर्जीनगर में दिनदहाड़े लड़की पर चाकू से किया हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार; यहां देखें वीडियो

Delhi News: दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में एक युवक ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Image

मुखर्जीनगर इलाके में लड़की को चाकू मारने वाला युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने एक लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने आरोपी युवक को रोककर कर उसे पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देख फरार हो गया। लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 22 वर्षीय अमन नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दुकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अब खतरे से बाहर है।

यहां देखें वीडियो

चाकू से लड़की पर वार करने की ये वारदात शुक्रवार की है। पुलिस ने वारदात के अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि किस प्रकार आरोपी ने लड़की पर अचानक अटैक कर दिया और उस पर चाकू से कई बार वार किया। आसपास के लोगों के बीच में आने पर आरोपी ने उन पर भी वार करने की कोशिश की और मौका देख वहां से फरार हो गया।

मजाक उड़ाने पर गुस्साए युवक ने किया चाकू से वार

मामले की जांच करते हुए और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी मुखर्जीनगर इलाके में अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। लोग उसे पागल कहकर उसका मजाक उड़ाते थे। ठीक उसी प्रकार लड़की ने भी उसका मजाक उठाया था। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने फल विक्रेता के पास से चाकू लिया और लड़की के पीछे भागा। उसके बाद लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने यह भी बताया कि राहगीरों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़िता की हालत पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अधिक चोट नहीं आई है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कहा स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article