दिल्ली

Arvinder Lovely: अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के 'प्रोटेम स्पीकर', गांधीनगर से हासिल की थी जीत

Arvinder Singh Lovely Pro tem Speaker: अरविंदर सिंह लवली दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे, लवली दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने हैं।

Image

अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के 'प्रोटेम स्पीकर' (फाइल फोटो)

Arvinder Singh Lovely Pro tem Speaker: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन में 'प्रोटेम स्पीकर' की भूमिका निभाएंगे। 'प्रोटेम स्पीकर' अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली की जनता के जोश और जुनून के अनुरूप कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है, जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी इस पर कुछ चर्चा हुई है।' प्रोटेम स्पीकर' के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यसूची शाम तक जारी कर दी जाएगी और यह भूमिका लवली अदा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहस्पतिवार को 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाई। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है।

गांधी नगर विधानसभा सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने हैं

गौर हो कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने हैं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे थे लवली इस बार करीब 13 हजार वोटों से जीते है। अरविंदर सिंह का जन्म लुधियाना में 11 दिसंबर 1968 को हुआ था। लवली दिल्ली यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!