दिल्ली

Holi Special Trains 2023: होली पर यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 12:23 PM IST

Holi Special Trains: होली के त्‍योहार पर घर जाने के लिए लोगों की भागदौड़ शुरू हो गई है, लेकिन यूपी-बिहार जाने वाली ज्‍यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। इस समस्‍या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने दिल्‍ली से इन राज्‍यों के लिए कई स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

Image

यूपी-बिहार के लिए होली स्‍पेशल ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अलग-अलग दिनों में यूपी-बिहार के लिए चलेंगी ये ट्रेनें
  • ज्‍यादातर स्‍पेशल ट्रेनें आनंद विहार स्‍टेशन से चलेंगी
  • होली स्‍पेशल ट्रेनों की घोषणा के साथ टिकट बुकिंग शुरू


Holi Special Trains: होली का त्‍योहार आने वाला है। अपने घरों से दूर रहने वाले लाखों लोगों इस फेस्टिवल पर घर जाने के लिए अभी से भागदौड़ शुरू कर दी है। हालांकि रूटीन में चलने वाली ज्‍यादातर ट्रेनों में सीटें काफी पहले फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों में या तो लंबी वेटिंग लिस्‍ट है या फिर टिकट बुकिंग ही बंद हो चुकी है। सबसे ज्‍यादा परेशानी यूपी-बिहार जाने वाले लोगों को हो रही है। दिल्‍ली में इन राज्‍यों के लाखों प्रवासी लोग रहते हैं। होली त्‍योहार को अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाने के लिए ज्‍यादातर लोग घर जाने की कोशिश करते हैं। होली पर ऐसे लोगों को घर तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसलिए उत्‍तर रेलवे दिल्‍ली से इन राज्‍यों के लिए कई होली स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप विंडो से या ऑनलाइन इनमें टिकट बुक कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में।

गाड़ी संख्या- 04048/ 04047

यह ट्रेन आनंद विहार से शुरू होकर बिहार के मुजफ्फरपुर तक जाएगी। स्‍पेशल ट्रेन 6 और 8 मार्च को आनंद विहार से सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर स्‍टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच में लखनऊ, गोरखपुर हाजीपुर, छपरा, और चंदौसी स्‍टेशन पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या- 04062/04061

यह स्‍पेशल ट्रेन में आनंद विहार से शुरू होकर बिहार के बरौनी स्‍टेशन तक जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार स्‍टेशन से 3 और 10 मार्च को 8.40 बजे चलेगी और रात 2.40 बजे बरौनी स्‍टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का बीच में इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं पर ठहराव होगा।

गाड़ी संख्‍या- 04048/04047

आनन्द विहार और मुजफ्फरपुर के बीच इस होली स्‍पेशल ट्रेन का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 06 व 08 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 07 व 09 मार्च को वापसी करेगी।

गाड़ी संख्‍या- 04066/04067

यह होली फेस्टिवल ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच चलेगी। यह ट्रेन दिल्‍ली से 04 एवं 06 मार्च को रात्रि में 11 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन शाम 4 बजे पटना स्‍टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना से 05 और 07 मार्च को दिल्‍ली के लिए वापसी करेगी।

गाड़ी संख्या- 04412/04411

यह ट्रेन आनंद विहार और बिहार के सहरसा स्‍टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन 2, 6 मार्च और 9 मार्च को आनंद विहार स्‍टेशन से सुबह 11.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच में लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जैसे स्‍टेशनों पर ठहराव करेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article