Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में एक बार फिर से लू का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। यहां जानलेवा लू का दौर फिर से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही चिलचिलाती गर्मी भी परेशान करेगी। दिल्ली में रविवार से ही गर्मी बढ़ने लगी है। आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी, इसके साथ ही लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने आज से चार दिन तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कम से कम 15 जून तक लू चलने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है।
लू का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आज लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। दोपहर में तेज धूप निकलेगी और शाम को धूल भरी आंधी के साथ सतही हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में सोमवार से चार दिन तक लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में सबसे गर्म इलाका रहा नरेला
दिल्ली में रविवार को सुबह से गर्मी का सितम देखने को मिला। वहीं दोपहर में चिलचिलाती धूप निकली। जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम आर्द्रता का स्तर 61 फीसदी दर्ज हुआ। रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया। इसके अलावा नजफगढ़ में 45.5 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 44.8 डिग्री, पीतमपुरा में 44.8 डिग्री, पूसा में 44.1 डिग्री और आया नगर में 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
