दिल्ली

Delhi High Court को मिले 3 नए जज, 1992 में न्यायिक सेवा में हुए शामिल; कौन हैं नए न्यायाधीश

दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर जज न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन ने शपथ ली। दिल्ली न्यायिक सेवा में 1992 में शामिल हुए तीनों अधिकारी अपनी पदोन्नति से पहले विभिन्न निचली अदालतों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

Image

दिल्ली हाईकोर्ट (फोटो-ANI)

Photo : Twitter

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली और इसके साथ ही अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन को पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। तीनों न्यायाधीशों ने हिंदी में शपथ ली।

इसके साथ ही अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गयी है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है। केंद्र ने 22 जुलाई को दिल्ली जिला न्यायपालिका के तीन न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।

कहां सेवारत थे जस्टिस विनोद कुमार

भाषा के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली न्यायिक सेवा में 1992 में शामिल हुए तीनों अधिकारी अपनी पदोन्नति से पहले विभिन्न निचली अदालतों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। विनोद कुमार कड़कड़डूमा अदालत में, मधु जैन तीस हजारी अदालत में और शैल जैन साकेत अदालत में पदस्थ थे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने एक जुलाई को न्यायिक अधिकारी शैल जैन और मधु जैन के नामों की दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सिफ़ारिश की थी। एक दिन बाद, कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी विनोद कुमार के नाम की भी सिफ़ारिश की।

इन 6 जजों ने ली थी शपथ

छह अन्य न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल, न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला ने 21 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article