Delhi News: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। वहीं, कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे से ट्रेनों की आवजाही पर भी बुरा असर पड़ा है। जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड के काण कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं। वहीं, वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, हमसफर सहित कई ट्रेनें घंटों की देरी के साथ दिल्ली पहुंच रही हैं। कई ट्रेनें 10 घंटे की देरी से राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रही हैं। इस कारण कई गाड़ियों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। 12001 रानीकमलापति भोपाल-नई दिल्ली,12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो और 12259 चेन्नई-नई दिल्ली कई घंटे देरी से चल रही हैं। आइये जानते हैं कौन सी गाड़ी अपने निर्धारित समय से कितने घंटे की देरी से चल रही हैं।
दिल्ली देरी से पहुंचने वाली ट्रेन
| क्रमांक | ट्रेन संख्याट्रेन का नाम | घंटों की देरी |
| 1. | 20171 भोपाल-निजामुद्दीन | 04.30 |
| 2. | 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन | 01.30 |
| 3. | 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी | 05.00 |
| 4. | 12001 रानीकमलापति भोपाल-नई दिल्ली | 03.00 |
| 5. | 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो | 01.30 |
| 6. | 12259 चेन्नई-नई दिल्ली | 06.00 |
| 7. | 12801पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्स | 02.30 |
| 8. | 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति | 01.30 |
| 9. | 12303 पूर्वा एक्सप्रेस | 02.00 |
| 10. | 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्स | 01.30 |
| 11. | 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस | 02.00 |
| 12. | 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्स | 01.20 |
| 13. | 12225 आज़मगढ़-डेर कैफियत एक्स | 01.30 |
| 14. | 12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्स | 01.00 |
| 15. | 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली | 01.30 |
| 16. | 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस | 01.00 |
| 17. | 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा एक्स | 03.00 |
| 18. | 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जीटी | 01.30 |
| 19. | 12621 चेन्नई-नई दिल्ली | 01.30 |
| 20. | 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली | 01.00 |
| 21. | 12155 रानीकमलापति-निजामुद्दीन | 01.00 |
| 22. | 15707 कटिहार-अमृतसर एक्स | 05.00 |
| 23. | 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्स | 06.00 |
| 24. | 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्स | 03.00 |
| 25. | 14624 फिरोजपुर एक्स | 06.00 |
| 26. | 12413 अजमेर-कटरा एक्स | 06.00 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
