दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: मौसम ने ली फिर करवट, बारिश बढ़ाने आ रही मुसीबत, जानें दिनभर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: बदलते मौसम के बीच आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। पश्चिमि विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में तीन से तार दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली और एनसीआर में फरवरी महीने की शुरुआत ही बारिश के साथ हुई थी। कुछ दिनों की बारिश के बाद यहां का मौसम सुहाना हो गया है। इस खुशनुमा मौसम को देखते हुए अगर आप सोच रहे हैं कि अब सर्दी खत्म हो गई है और गर्म कपड़े पैक करने की तैयारी कर रहे हैं। तो रुक जाइए। सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है। पिछले दिनों निकली खिली धूप के बाद रविवार यानी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम की बदलते मिजाज को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है। दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में जल्द ही ठिठुरन वाली ठंड देखी जाएगी।

लगातार आ रहे मौसम के अपडेट के बीच खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी थी। लेकिन शनिवार से मौसम में फिर बदलाव देखा गया है। शनिवार को कुछ इलाकों में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थी। सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार को दिल्ली की सुबह हल्की ठिठुरन के साथ हुई है। वहीं हल्की धुंध भी दर्ज की गई। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद भी है। दोपहर तक में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। आइए इस बीच जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली के मौसम को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मौसम बदलने और सर्दी की शुरुआत होने की जानकारी सामने आ रही थी। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 22 तारीख तक पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तीन दिन तक बारिश होने की चेतावनी भी दी गई है। दिल्ली में पिछले दिनों निकली धूप से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर यहां देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान

दिल्ली के तापमान की बात करें तो सुबह की शुरुआत हल्की ठिठुरन के साथ हुई है। दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 7.4 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। दिन के समय धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही बता दें की तेज हवाएं भी चल सकती है। हवा में नमी 31 से 100 तक रह सकती है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में नोएडा की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 से 12 के बीच और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। आने वाले तीन दिनों में नोएडा में भी बारिश होने की संभावना है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 27 तक रहने की संभावना है। यदि दोनों शहरों में धूप निकलती है तो दिन के समय तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि आईएमडी ने नोएडा और गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article