दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, वेलेंटाइन वीक पर पड़ेगी बारिश की फुहार, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज फिर बदलते नजर आ रहे हैं। फीकी धूप के बीच अब अगले एक दो दिन में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज फिर बदलते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले ठंड, कोहरे, बारिश और शीतलहर से परेशान लोग एक के ऊपर एक गर्म कपड़ों की लेयर पहन रहे थे। अब वो दिल्ली-एनसीआर दोपहर में खिली धूप के दौरान गर्म कपड़े रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। बारिश और बर्फीली हवाओं के बाद दिल्ली एनसीआर में धूप की तपिश से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। इसी बीच आईएमडी ने अगले दो से तीन दिन में दिल्ली- एनसीआर के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। वेलेंटाइन डे वीक पर बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं। आइये जानें आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम...

फिर लौटेगी दिल्ली में ठंड

दिल्ली में मंगलवार से चटख धूप निकल रही है। धूप निकलने से दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलने शुरू हो गई थी। लेकिन, ये खुशी भी कुछ ही दिनों की है, क्योंकि मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भले ही दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को लग रहा हो कि सर्दी चली गई और अब गर्म कपड़े पहने की जरूर नहीं है। ऐसा नहीं दिल्ली में सर्दी की जल्द वापसी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम सोमवार से फिर बदलता हुआ दिखाई देगा। विभाग ने सूचना दी की शहर में 13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों तक हुई बारिश के बाद बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। लेकिन शुक्रवार को बर्फीली हवाओं से भी लोगों को काफी राहत मिलती नजर आई है। बर्फीली हवाओं के कम होने के बाद से धूप की तपिश लोगों को महसूस होने लगी है। इसके बाद से दिल्ली का तापमान भी बढ़ता नजर आया है। दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहरे के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

दिल्ली के पालम 9.6 डिग्री सेल्सियस, नई दिल्ली 7.6 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो नोएडा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article