शहर

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से गिरा तापमान; IMD का आया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने आधी रात अचानक रुख बदल लिया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चलीं और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई।

Image

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज (फोटो- ANI)

Photo : ANI

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश व बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से त्वरित राहत मिली। IMD ने बताया था कि मध्य हरियाणा के ऊपर गर्मी के प्रभाव से गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं, जो अगले करीब कुछ में दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ सकते थे। इसके चलते दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में शाम 5 बजे से ही 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की बारिश का छोटा दौर देखने को मिला।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 10 जून को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि दिन के समय गर्मी और उमस का असर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है, जबकि गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल 10 जून को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गर्मी के साथ हल्के बादल और छिटपुट वर्षा की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में परसों का मौसम

वहीं 11 जून को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ इलाकों में इससे अधिक तेज झोंके भी महसूस किए जा सकते हैं। गरज के साथ छींटे पड़ने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article