शहर

एसीपी विवेक भगत का हुआ प्रमोशन, बनाए गए एडिशनल डीसीपी , महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न का है आरोप

Delhi News: दिल्ली पुलिस में 12 चयन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें कनॉट प्लेस के SDPO विवेक भगत भी शामिल हैं। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के आदेश पर विवेक भगत को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCP) का वर्तमान ड्यूटी चार्ज दिया गया है।

Image

विवेक भगत के साथ 11 अन्य DANIPS अधिकारियों को भी किया गया प्रमोट

Delhi News: दिल्ली पुलिस में 12 चयन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCP) के पद का कार्यभार संभालने का आदेश दिया है।

इस सूची में कनॉट प्लेस के SDPO के तौर पर तैनात विवेक भगत का नाम भी शामिल है। उन्हें भी अतिरिक्त DCP का वर्तमान ड्यूटी चार्ज सौंपा गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि, विवेक भगत हाल ही में अक्टूबर 2026 में तब चर्चा और विवादों में आए जब जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने उन पर गंभीर आरोप लगाए।

(खबर अपडेट हो रही है)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article