शहर

Delhi Water Supply: दिल्लीवाले ध्यान दें! कल शाम तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी; नोट करें हेल्पलाइन नंबर

Delhi Water Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तैमूर नगर नाले के पास पाइपलाइन जोड़ने और सोनिया विहार WTP में मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 और 7 जुलाई को साउथ दिल्ली के दर्जनों बड़े इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। देखें प्रभावित इलाकों और हेल्पलाइन नंबरों की पूरी लिस्ट।

Image

आज सुबह 10 बजे से कल शाम तक बाधित रहेगी आपूर्ति (सांकेतिक चित्र)

Delhi Water Supply: देश की राजधानी दिल्ली के एक बड़े हिस्से, खासकर दक्षिण दिल्ली के निवासियों को अगले दो दिनों तक पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर सूचित किया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन और सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में बड़े मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर की दो मुख्य पाइपलाइनों पर काम किया जाना है।

इस मरम्मत और इंटरकनेक्शन कार्य की वजह से 6 जुलाई 2026 (सोमवार) सुबह 10:00 बजे से लेकर 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) शाम 04:00 बजे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी या बेहद कम प्रेशर से आएगी। दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है।

क्यों बंद की जा रही है पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 29 मई 2026 को रिट याचिका W.P.(C) 13190/2024 में तैमूर नगर नाले की बाउंड्री वॉल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया था। इसी आदेश के तहत खिजराबाद गांव के पास नवनिर्मित 1500 एमएम व्यास की एम.एस. वाटर लाइन (जीके मेन) को मौजूदा वाटर लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) का काम किया जाएगा। इसके साथ ही, सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी में 1900 एमएम की 'साउथ दिल्ली मेन' पाइपलाइन पर भी बड़ा रखरखाव कार्य एक साथ किया जा रहा है।

ये इलाके होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

जी.के. (साउथ) यूजीआर और जीके एमबीआर से जुड़े क्षेत्र:

इस काम की वजह से ईस्ट ऑफ कैलाश (D, E, F ब्लॉक), संत नगर, नवजीवन विहार, गीतांजलि एन्क्लेव, साकेत, खिड़की, हौज़ रानी, मालवीय नगर, साशिका, सर्वप्रिया विहार, साधना एन्क्लेव, स्वामी नगर, सावित्री नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, कटवारिया सराय, अड़चीनी, सर्वोदय एन्क्लेव, नेब सराय, अनुपम अपार्टमेंट, सैदुलाजाब, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, इग्नू (IGNOU), कालू सराय, बेगमपुर, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, ग्रेटर कैलाश-2 और 3, अलकनंदा अपार्टमेंट, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी, पॉकेट-52, चितरंजन पार्क (सीआर पार्क), श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, एशियन गेम्स विलेज (खेलगांव), हौज़ खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, छतरपुर और मेहरौली विधानसभा क्षेत्र के अलावा वसंत कुंज के सभी पॉकेट और डियर पार्क के आस-पास के इलाके पूरी तरह प्रभावित रहेंगे।

सराय काले खां, अपोलो और सरिता विहार यूजीआर से जुड़े क्षेत्र:

सराय काले खां गांव, सिद्धार्थ नगर, आश्रम, सनलाइट कॉलोनी 1 और 2, भगवान नगर, किलोकरी गांव, शालीमार, हरि नगर आश्रम, जंगपुरा-बी, जसोला गांव, जसोला विहार, अली विहार, मदनपुर खादर, बदरपुर गांव, मोलरबंद गांव, बदरपुर एक्सटेंशन, मीठापुर, जैतपुर, हरि नगर एक्सटेंशन, सरिता विहार के सभी पॉकेट (J, K और L पॉकेट) और ईएसआई (ESI) अस्पताल परिसर के आस-पास के इलाकों में भी पानी की किल्लत रहेगी।

संकट में काम आएंगे ये वॉटर इमरजेंसी और हेल्पलाइन नंबर्स

प्रशासन ने जनता की असुविधा को कम करने के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। पानी की किल्लत होने पर नागरिक अपने नजदीकी वॉटर इमरजेंसी सेंटर या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं।

दिल्ली जल बोर्ड सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 011-23634469, 9650291021

मालवीय नगर वॉटर सर्विसेज हेल्पलाइन: 8427312731

वसंत कुंज वॉटर इमरजेंसी: 8076840764, 9650455448

आर.के. पुरम वॉटर इमरजेंसी: 011-71859657

छतरपुर वॉटर इमरजेंसी: 8796443117

ग्रेटर कैलाश-1 और 2 वॉटर इमरजेंसी: 7042073508, 9650034494, 8178558155

सराय काले खां यूजीआर (जल सदन): 7428040746

अपोलो और सरिता विहार यूजीआर: 8882809824

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article