शहर

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन के बाद अब अन्य पांच आरोपियों को भी मिली जमानत

Delhi News: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड के कथित STP घोटाला मामले में सत्येंद्र जैन के बाद अब पांच अन्य आरोपियों को भी जमानत दे दी है।

Image

दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाला मामले में पांच आरोपियों को जमानत

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब अन्य पांच आरोपियों को भी जमानत मिल गई है। सुनवाई के दौरान आज यानी बुधवार 9 सितंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों को दो-दो लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दी।

दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय, नागेंद्र यादव, राज कुमार, पंकज वर्मा और अंकित श्रीवास्तव को इस कथित घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया था।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को गुरुवार 3 अगस्त को जमानत दी थी। उन्हें भी अदालत ने 2 लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी थी। इस मामले में उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article