शहर

दिल्ली को जाम से मिलेगा छुटकारा! बारापुला फेज-3 और MB रोड प्रोजेक्ट को हरी झंडी

दिल्ली कैबिनेट ने ट्रैफिक जाम कम करने के लिए दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। बारापुला फेज-3 की लागत बढ़कर 1635.03 करोड़ हो गई। इस परियोजना के पूरा होने से मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल-फ्री सफर होगा। वहीं एमबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना से दक्षिणी दिल्ली के व्यस्त इलाकों में यातायात सुगम होगा।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली की बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राजधानी की दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। पहली परियोजना बारापुला फेज-3 से जुड़ी है, जिसकी संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये तय की गई है। वहीं दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना दक्षिणी दिल्ली के एमबी रोड से संबंधित है। इस मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। साथ ही दो अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को जाम की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही लाखों लोगों का रोजाना सफर भी आसान हो जाएगा।

10 साल से अटकी बारापुला परियोजना

बारापुला के तीसरे फेज के तहत सराय काले खां से मयूर विहार तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे आठ लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। 2015 में इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, जिसे 2017 तक पूरा किया जाना था। लेकिन विभिन्न बाधाओं के कारण यह काम लंबे समय तक अटका रहा। हालांकि अब सारी बाधाएं दूर हो गई हैं और परियोजना के बचे हुए 250 मीटर हिस्से पर काम तेज कर दिया है। जून तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मयूर विहार से एम्स तक सफर होगा आसान

इस परियोजना में हुई देरी के कारण इसकी लागत 964 करोड़ रुपये से बढ़कर 1635.03 करोड़ रुपये हो गई है। इसके पूरा होने के बाद मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक करीब साढ़े नौ किलोमीटर का रास्ता सिग्नल फ्री हो जाएगा। जिससे सराय काले खां, रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईओवर और एनएच-24 जैसे व्यस्त इलाकों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

एमबी रोड पर बनेगा डबलडेकर एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में दक्षिणी दिल्ली के एमबी रोड पर बनने वाले 6 लेन के कॉरिडोर को भी मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना की लंबाई करीब पांच किलोमीटर होगी, जिसकी लागत लगभग 1471.14 करोड़ रुपये आएगी। इसका निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) करेगा। दो चरणों में यह परियोजना पूरी की जाएगी। इसके पहले फेज में साकेत जी-ब्लाक से संगम विहार तक 2.42 किलोमीटर लंबा डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे वाहनों के लिए फ्लाईओवर होगा। इस चरण का काम इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इस परियोजना के दूसरे चरण में संगम विहार से मां आनंदमई मार्ग तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबा छह लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके अलावा, साकेत जी-ब्लाक और बीआरटी कॉरिडोर पर दो अंडरपास भी बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से साकेत, आंबेडकर नगर, खानपुर और संगम विहार जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में ट्रैफिक सुगम होगा और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

15 अगस्त से पहले लाल किले पर सुरक्षा हुई और भी हाईटेक; ANPR तकनीक से स्कैन होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

15 अगस्त से पहले लाल किले पर सुरक्षा हुई और भी हाईटेक; ANPR तकनीक से स्कैन होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

UP : मुकुल यादव के फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में गरमाई सियासत, विधान परिषद के सभापति ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

UP : मुकुल यादव के फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में गरमाई सियासत, विधान परिषद के सभापति ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

VIDEO: झालावाड़ में बारिश से मचा हाहाकार, स्कूलों में घुसा पानी तो बच्चों और टीचरों की जान पर बनी आफत; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

VIDEO: झालावाड़ में बारिश से मचा हाहाकार, स्कूलों में घुसा पानी तो बच्चों और टीचरों की जान पर बनी आफत; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

'असामाजिक तत्वों को चिह्नित करें प्रशासन', छात्र नेता पासवान बोले- शांतिपूर्ण है प्रदर्शन, धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी भीड़

'असामाजिक तत्वों को चिह्नित करें प्रशासन', छात्र नेता पासवान बोले- शांतिपूर्ण है प्रदर्शन, धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी भीड़

18 मंदिरों का समूह और बेजोड़ शिल्पकला : जानिए बागेश्वर के प्रसिद्ध बैजनाथ धाम का रहस्य; CM धामी ने शेयर किया वीडियो

18 मंदिरों का समूह और बेजोड़ शिल्पकला : जानिए बागेश्वर के प्रसिद्ध बैजनाथ धाम का रहस्य; CM धामी ने शेयर किया वीडियो