शहर

दिल्ली IRS ऑफिसर बेटी मर्डर केस: ऑनलाइन गेमिंग और अश्लील कंटेंट में डूबे आरोपी ने रची खौफनाक वारदात, खुलासे जो चौंका देंगे

दिल्ली के अमर कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती की हत्या मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस सबूत जुटाने में लगी है और आरोपी के मोबाइल फोन की तलाश जारी है, जिससे अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Image

दिल्ली अमर कॉलोनी मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Delhi IRS Officer Daughter Murder: दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी यौन लत से ग्रस्त था, जिसे यौन विकृति भी कहा जाता है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पूछताछ कबूल किया है कि उसे ऑनलाइन गेमिंग और अश्लील कंटेंट देखने की लत थी। बताया गया है कि, आरोपी ज्यादातर समय गंदे वीडियो देखता था और ऑनलाइन गेमिंग से कमाए पैसे कॉलगर्ल्स पर खर्च करता था। फिलहाल, पीड़िता का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हो पाया है।

आरोपी के फोन से कई सबूत मिलने की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक, हत्याकांड के बाद आरोपी जिस चोरी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था, उसे भी ठिकाने लगा दिया गया। ऐसे में, पुलिस उसकी निशानदेही पर उस फोन की तलाश कर रही है। ऑनलाइन गेमिंग के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन तक बेच दिया था, जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान में कार्रवाई कर रही हैं। आरोपी के फोन से कई सबूत मिलने की उम्मीद।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, राजधानी के कैलाश हिल्स इलाके में बुधवार सुबह एक सिनियर भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसके घर में ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल मीना को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि, हत्यारा और कोई नहीं पीड़िता के घर में काम करने वाला नौकर था। वह अधिकारी के घर लगभग आठ महीने से काम कर रहा था और उसे लगभग एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।

ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इस पूरी वारदात को महज 30 मिनट के अंदर अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चलता है कि आरोपी सुबह लगभग 6:30 बजे कॉलोनी में आया, 6:49 बजे चुपके से घर में घुसा और 7:20 बजे निकल गया। जांच में सामने आया कि, आरोपी एक अतिरिक्त चाबी का इस्तेमाल कर घर में चुपके से घुसा। इसके बाद वह सीधे छत पर बने स्टडी रूम में गया। स्टडी रूम में जाकर उसने पीड़िता पर हमला कर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ गंदा काम किया। फिर अपराधी यहीं नहीं रुका उसने मोबाइल चार्जर की केबल से उसका गला घोंटा और उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल इस खौफनाक हत्याकांड की जांच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article