देश

IRS की बेटी के साथ हैवानियत कंपा देगी रूह: जुए के शौकीन दुष्कर्मी ने बेहोश कर किया गंदा काम! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासे

दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में हुए इस अपराध की मौजूदा जांच के बीच फोरेंसिक निष्कर्ष सामने आए हैं। इसमें कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिन्हें सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या पर बड़े खुलासे।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके में बुधवार सुबह-सुबह वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पीड़िता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें साफ हुआ है कि कैसे 19 साल के आरोपी राहुल मीना ने कैसे उसकी हत्या की थी। साथ ही यह भी पता चला है कि हत्या से पहले ऑनलाइन जुए के शौकीन राहुल ने उसके साथ क्या-क्या किया था।

नाक की हड्डी भी तोड़ी

दिल्ली के इस बेहद चर्चित हत्याकांड में पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पीड़िता का गला घोंटने से पहले किसी बेहद भारी चीज से उसके ऊपर हमला भी किया था। उसके दोनों हाथों और पैरों पर पाए गए खरोंच के निशान एवं घाव पाए गए हैं, जिससे साफ होता है कि पीड़िता ने बचने की कोशिश की थी। इसके साथ ही नाक की हड्डी में ’फ्रैक्चर’ है तथा गला घोंट दिये जाने का पता चला है।

हमले के वक्त की बचने की कोशिश

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ.सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस पीड़िता को 'फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल'ले जाया गया था,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुप्ता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बाहरी जांच में संकेत मिले हैं उसे कई चोट लगी हैं और हमले के वक्त उसने बचने की कोशिश की थी।

थाइरॉइड कॉटिलेज के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर

उन्होंने कहा कि गर्दन की जांच के दौरान,'स्टर्नोक्लेइडोमास्टॉइड',’स्टर्नोथाइरॉइड’ और ’स्टर्नोहायॉइड’ मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव देखा गया। थाइरॉइड कॉटिलेज के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर पाया गया,जबकि ’हायॉइड’हड्डी भी टूटी हुई थी। सभी आंतरिक अंगों में रक्त का जमाव पाया गया,जो गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई मृत्यु के अनुरूप था।

बलात्कार हुआ था या नहीं लगाया जा रहा पता

डॉक्टर ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए कई नमूने सुरक्षित रखे गए हैं, जिनमें विसरा, ’लिगेचर मटेरियल’,नाखून की खुरचन,जाली में लगा खून और गुप्तांगों से लिए गए स्वैब आदि शामिल हैं। जांच से पता चलता है कि मौत हमले के बाद गला घोंटने से हुई। सुरक्षित रखे गए स्वैब और नाखून के खुरचन को आगे की जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बलात्कार हुआ था या नहीं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी 19 वर्षीय राहुल मीना एक्स्ट्रा चाबी का इस्तेमाल कर घर में घुसा था जहां वह सीधे 22 वर्षीय पीड़िता के छत पर बने स्टडी रूम में चला गया। जहां उसने पीड़िता पर हमला किया और फिर कथित तौर पर दुष्कर्म कर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया।

बेहोशी की हालत में बलात्कार किया

जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी के साथ कथित तौर पर बेहोशी की हालत में बलात्कार किया और बाद में उसे घसीटकर नीचे ले गया। इसके बाद उसने पीड़िता के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके लॉकर खोलने की कोशिश की, जब लॉकर नहीं खुला तो फिर 'स्क्रूड्राइवर'से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के माता-पिता के घर लौटने से लगभग 30 मिनट पहले भाग गया। भागने से पहले उसने खून से सने अपने कपड़े और चप्पलें बदल लीं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुआ और 7:20 बजे तक वहां से निकल गया। पीड़िता के घर में पहले घरेलू सहायक के तौर पर काम कर चुके मीणा को अपराध के कुछ घंटों बाद द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' पर पूरी तरह लगा प्रतिबंध; ऐसा करने वाला बना पहला राज्य, असली बताकर बेचा तो होगी जेल

महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' पर पूरी तरह लगा प्रतिबंध; ऐसा करने वाला बना पहला राज्य, असली बताकर बेचा तो होगी जेल

CJP का संभाजीनगर में आज से 2 दिनों का मंथन, आगे की रणनीति पर चर्चा, क्या सियासी पार्टी होगी लॉन्च?

CJP का संभाजीनगर में आज से 2 दिनों का मंथन, आगे की रणनीति पर चर्चा, क्या सियासी पार्टी होगी लॉन्च?

आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने होर्मुज खोलने के अमेरिकी दावों को किया खारिज, पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश...भारतीय जहाज पर हुए हमला पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

आज की ताजा खबर, 5 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने होर्मुज खोलने के अमेरिकी दावों को किया खारिज, पीएम मोदी के वीडियो विवाद पर Meta के अधिकारी होंगे पेश...भारतीय जहाज पर हुए हमला पर भारत ने जताया कड़ा ऐतराज

'बीमा नहीं तो तेल नहीं', बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों पर SC सख्त, सरकार को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

'बीमा नहीं तो तेल नहीं', बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों पर SC सख्त, सरकार को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

Bankipur Result: बांकीपुर ने BJP के 'अहंकार' को दिया जवाब, 422 बूथों पर मिली बढ़त पर बोले प्रशांत किशोर

Bankipur Result: बांकीपुर ने BJP के 'अहंकार' को दिया जवाब, 422 बूथों पर मिली बढ़त पर बोले प्रशांत किशोर