शहर

खगड़िया : घर से निकले थे स्कूल, रास्ते पर तालाब में समाए 4 बच्चे; SDRF-गोताखोरों ने निकालीं डेडबॉडी

बिहार के खगड़िया में गड्ढे में डूबे चारों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। SDRF और गोताखोर की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद डेडबॉडी बाहर निकाली हैं।

Image

खगड़िया में डूबे बच्चों के शव बरामद

खगड़िया : चौथम थाना इलाके के कंकड़ कुड़िया बहियार में सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से लापता हुए एक ही परिवार के चारों बच्चों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। एसडीआरएफ (SDRF) और गोताखोर की टीम के संयुक्त प्रयास से चारो मासूमों की डेडबॉडी कई घंटे बाद बाहर निकाल कर परिजनों को सौंप दी गईं। मृतकों में 12 साल का गोलू कुमार, 9 साल का कर्ण कुमार है, जो दोनों सगे भाई थे। वहीं दो अन्य 11 साल की अंशु कुमारी और 10 साल की अन्नू कुमारी शामिल हैं, ये भी सगी बहनें थी। इधर, शव मिलते ही गांव में कोहराम बच गया।

एसडीआरएफ और गोतोखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

दरअसल, सोमवार को चारो बच्चे अपने घर से स्कूल जाने के लिए एक साथ निकले थे। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पानी से भरे गड्ढे में नहाने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में सभी बह गए, जब तालाब के बाहर ग्रामीणों ने बच्चों के कपड़े देखे तो उन्हें हादसे का एहसास हुआ। लिहाजा, तुरंत स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ और गोतोखोरों को सूचित किया गया, जिसके बाद कल से ही सर्च ऑपरेशन जारी था, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिला। हालांकि, मंगलवार तक चले अभियान में सर्च टीमों को सफलता मिली और लापता बच्चों के शव बाहर निकाले गए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article