शहर

Jhunjhunun News: पुलिस को देख सहमा वांटेड अपराधी भेड़िया, घबराकर खुद को मारी गोली

राजस्थान के झुंझुनूं में पुलिस से घिरता देख अपराधी ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Jhunjhunun News: राजस्थान के झुंझुनूं में एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस उसका पीछा कर रही थी, तभी अपराधी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपराधी का नाम संजय उर्फ भेड़िया बताया जा रहा है, जिसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। यह मामला सिंघाना के खानपुर के पास का बताया जा रहा है।

कई मामलों में था वांटेड

बता दें कि अपराधी हरियाणा के कलिहाना चरखीदादार का रहने वाला था और उसके ऊपर लूट, अपहरण सहित 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस उसका पीछा करते हुए राजस्थान पहुंची थी, जहां उसने खुद को अपराधियों से घिरता देख गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, अपराधी ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर अपने सिर में गोली मार ली। इधर, इसकी सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article