शहर

लखनऊ में CM योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की स्वतंत्रता दी। यात्रा में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले किया गया।

Image

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ

Photo : ANI

Lucknow Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में बीजेपी की ओर से आयोजित भव्य 'तिरंगा यात्रा' में में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को याद किया।

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा का आयोजन आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस बार देश 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।

CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि झंडा संहिता में जरूरी संशोधन के बाद देशवासियों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति मिली। सीएम योगी ने दावा किया कि पहले लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अदालतों के चक्कर लगाने पड़ते थे और कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती थी। लेकिन पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ नागरिकों को यह आजादी दी कि वे अपने आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को गर्व से अपने घर की छत पर फहरा सकें।

BJP कार्यकर्ताओं ने हाथों में थामा तिरंगा

लखनऊ में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

2022 में शुरू हुआ था हर घर तिरंगा अभियान

'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत साल 2022 में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत की गई थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को नमन करना है। बीजेपी हर साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास तिरंगा यात्राओं और अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास करती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article