शहर

MP News: छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की भिड़ंत से 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर मजदूरों से भरी एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं।

Image

Accident mp

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास एक पिकअप और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पिकअप में सवार थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। यह हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ लोगों को जिला अस्पताल में भी एडिमिट कराया गया। सभी लोगों का इलाज जारी है।

टक्कर के बाद पिकअप से दूर गिरे मजदूर

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप वाहन में सवार सभी लोग मछेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो पिकअप वाहन में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों में टक्कर होते ही पिकअप सवार लोग दूर जा गिरे। घटनास्थल से इस दर्दनाक हादसे की विचलित करने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सड़क पर खून बिखरा हुआ भी नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article